Posts

Showing posts from October 7, 2021

RRB Group D Admit Card 2021

Image
 RRB Group D 2021  : रेलवे में सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती प्रक्रिया एक लाख से ज्यादा पदों को भरने के लिए चल रही है। यह भर्ती रेलवे में आरआरबी ग्रुप डी के कैंडिडेट्स की हो रही है। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इसके लिए एडमिट कार्ड जारी होने हैं। एडमिट कार्ड जारी कब होंगे इस बात का पता तब चलेगा जब एग्जाम का शेड्यूल जारी हो जाएगा। क्योंकि एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के साथ ही एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक भी एक्टिव होगा। इसमें कैंडिडेट्स चेक कर पाएंगे कि उनके द्वारा दी गईं सभी डिटेल्स ठीक हैं कि नहीं। अगर डिटेल्स में दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी हो तो कैंडिडेट को तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करना होगा और गलती को ठीक कराना होगा, नहीं तो एग्जाम सेंटर पर दिक्कत हो सकती है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिक...