UPTET Exam 2021: टीईटी के लिए आधिकारिक सूचना हो चुकी है जारी, जल्द चेक करें

 UPTET Exam 2021: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। इसके लिए 4 अक्टूबर को ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। 



विस्तृत जानकारी

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में अध्यापक बनना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए बेहद ही खास जानकारी लेकर आए हैं। उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट UPTET 2021 के संबंध में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से ऑफिशियल नोटिस जारी कर सूचना दे दी गई है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 4 अक्टूबर को विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद 7 अक्टूबर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरु कर दी जाएगी। बता दें कि पहले इस पात्रता परीक्षा के लिए 11 मई को विभाग के जरिए विज्ञापन जारी किया गया था जिसके अनुसार 18 मई से इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जानी थी। साथ ही 25 जुलाई को यह परीक्षा प्रस्तावित थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में यूपी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यूपीटीईटी के लिए अब नई तारीखों का ऐलान किया गया है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार  विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

कब होगी यूपीटेट (UPTET) की परीक्षा 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 28 नवंबर को एग्जाम का आयोजन किया जाना है। जिसके एक माह बाद 28 दिसंबर को इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

How to reprint UTI PAN card पैन कार्ड दुबारा प्रिंट कैसे करे?

How To Opening Punjab National Bank Savings Account

यदि आपको भी नहीं मिल रही LPG पर सब्सिडी? आज ही करें ये काम, तुरंत खाते में आएगा पैसा